गूलर घाटी बस हादसा: CM धामी ने एम्स ऋषिकेश में घायलों का जाना हाल

-बोले-इलाज में कोई कमी न रहे

ऋषिकेश, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।मुख्यमंत्री ने वार्ड में जाकर एक-एक घायल से बातचीत की, उनका कुशलक्षेम पूछा और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

बेहतर इलाज के निर्देश

CM धामी ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज दिया जाए। उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद हादसे में प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है। घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।इस दौरान राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी मौजूद रहे।