त्यूणी में कार एक्सीडेंट,100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत, 2 घायल

देहरादून, देहरादून के चकराता मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा। त्यूणी के चिल्लाड़ में एक फोर्ड कार UP37P6641 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

कार में 3 लोग शामिल थे 

हादसे की सूचना SDRF पोस्ट त्यूणी को मिली। सूचना पर कांस्टेबल नवीन सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार में 3 लोग सवार थे। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल अवस्था में खाई में फंसे थे। जगह दुर्गम होने से रेस्क्यू काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान 

SDRF जवानों ने साहस दिखाते हुए खाई में उतरकर दोनों घायलों और मृतक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। उधर, घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घायलों को 108 एम्बुलेंस से CHC त्यूणी भेजा गया। मृतक के शव को पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक का नाम दुर्गेश चौधरी, उम्र 39 वर्ष और घायल सुनील मंडल, उम्र 27 वर्ष व ऋषभ, निवासी देहरादून शामिल हैं.