Dehradun,उत्तराखंड की देवप्रयाग विधानसभा के मेधावी छात्रों की भारत भ्रमण यात्रा यादगार बन गई। भारत भ्रमण पर निकले देवप्रयाग के टॉपर छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकाकी. इस दौरान सीएम योगी ने छात्रों से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ सेल्फी लेकर फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री के साथ एक ही फ्रेम में फोटो खिंचवाने का मौका मिलने से छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भारत भ्रमण यात्रा देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विनोद कंडारी की पहल पर आयोजित की गई. यात्रा का उद्देश्य छात्रों को देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत से रूबरू कराना है। इस दौरान छात्र देश के महत्वपूर्ण स्थलों और प्रमुख व्यक्तित्वों से मिलते हैं, जो उनके ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इस वर्ष भी इसी क्रम में छात्र भारत भ्रमण पर हैं। लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात इस यात्रा का सबसे यादगार पड़ाव बन गई। छात्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलना उनके लिए प्रेरणादायी रहा।