देहरादून, राजधानी देहरादून में बोरे में बंद मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप.

बालासुन्दरी मंदिर के पास जंगल में पड़ा मिला 35 वर्षीय महिला का शव। बोरे से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जानकारी।।

मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने शव को लिया कब्जे में। मृतक महिला की पहचान के लिए पुलिस कर रही प्रयास। शव को देख कर 3 से 4 दिन पहले हत्या की आशंका।

हत्या के बाद हत्यारों ने शव ठिकाने लगाने के लिए जंगल मे फेंका। घटना स्थल पर पहुंचे SSP प्रमेंद्र डोभाल। हत्यारों की तलाश में पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भाउवाला जंगल की है घटना।
