देहरादून, उत्तराखंड में अब सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दिया गया है. साफ है कि अब एसओपी का अनुपालन करना जरूरी हाेगा. यहां तक कि सरकारी कर्मचारियों को आईडी पहनकर ऑफिस पहुंचना जरूरी होगा. वहीं, कार्यालय में एंट्री के लिए वीआईपी से लेकर हर वर्ग के लोगों को परमिशन लेनी भी जरूरी होगी. प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट के बाद सरकारी कर्मचारियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर सुरक्षा को लेकर नियम बनाने की डिमांड की थी. जिसके बाद सीएम ने मुख्य सचिव और डीजीपी को एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद चंद दिनों के भीतर एसओपी तैयार कर दी गई है.

एसओपी को देख व समझ लें
-नई एसओपी विधानसभा और सचिवालय को छोड़ बाकी स्टेट के सभी सरकारी ऑफिसों में लागू होगी.
-नियम केवल आम जनता पर ही नहीं, बल्कि ठेकेदारों, जनप्रतिनिधियों, समर्थकों व सभी विजिटर्स पर लागू होगा.
-साफ है कि सरकारी कार्यालयों में प्रवेश अब पूरी तरह नियंत्रित रहेगा।
-सभी कर्मचारियों के लिए आईडी भी अनिवार्य कर दिया गया है. बिना आईडी कार्ड के कर्मचारी कैंपस में एंट्री नहीं कर पाएंगे.
-इसके अलावा आम लोगों के वाहनों का ऑफिस कैंपस में एंट्री नहीं कर पाएंगे.
-मेन एंट्री गेट पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगेंगे, विजिटर्स की जांच के बाद ही उन्हें एंट्री मिल पाएगी.
-किसी भी विशिष्ट व्यक्ति या महानुभाव को भी बिना पूर्व अनुमति परिसर में प्रवेश की छूट नहीं होगी।
-सुरक्षा चौकी पर एक फोटोयुक्त नो एंट्री पंजिका भी रखी जाएगी