लोक कलाकारों ने दी अपनी शानदार प्रस्तुतियां

देहरादून। जौनसार बावर क्षेत्र विकास समिति द्वारा पवेलियन मैदान में आयोजित किए जा रहे उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। विभिन्न जनजातियों के कलाकारों द्वारा अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। 

समारोह का शुभारंभ महासू स्तुति ओम नमो देवा महासू देवा….. की प्रस्तुति के साथ हुआ। धारचूला से आए सांस्कृतिक दल ने रंगीला ग्वाल के निर्देशन में शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विनोद चैहान ने दानवीर कर्ण पर आधारित लोकगीत पेश किया। विजय चैहान आदि कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। लोकगायिका रेशमा शाह की प्रस्तुति पर दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। महोत्सव में लोकगायक अरविंद राणा, राहुल वर्मा, अतर शाह, प्रियंका पंवार, सीताराम चैहान, लक्की उनियाल, कृपा रांग्टा, देवेंद्र पंवार, नरेश बादशाह, महिपाल चैहान आदि ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन बाबूराम शर्मा, प्रेम पंचोली ने किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जौनसार बावर क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष गीताराम गौड़ ने महोत्सव में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक मुन्ना सिंह चैहान, गणेश जोशी, पूर्व विधायक गगन रजवार, बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल, भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन रावत, जागर सम्राट डा. प्रीतम भरतवाण, पूर्व शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल, केएस चैहान, भारत चैहान, वीर सिंह पंवार, गिरिराज उनियाल, जमुना प्रसाद डंगवाल, सुशील गौड़, सत्येंद्र सिंह पाल, ध्वजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *