
देहरादून, ब्रह्मलीन 108 माया गिरी जी महाराज की समाधि का लोकार्पण। पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के ब्रह्मलीन 108 माया गिरी जी महाराज की समाधि का आज विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा अर्चना के साथ ही मंदिर के महंत 108 कृष्ण गिरी जी महाराज और पुजारी भरत गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज लोकार्पण किया गया। महंत जी 5 दशकों से भी अधिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में सेवारत रहे,14 अक्टूबर 2018 को ब्रह्मलीन हुये। समाधि में शिवलिंग के साथ साथ महंत जी की आशीर्वाद मुद्रा में भव्य और साक्षात धातु की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंदिर परिसर में पार्क में भगवान शिव की धातु की भव्य मूर्ति का भी आज शिव भक्तों के दर्शनार्थ लोकार्पण किया गया। आज के कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा, हरि शंकर गिरी जी महाराज, गोपाल गुप्ता, महेश खण्डेलवाल, आचार्य मनोज ढोडियाल, आचार्य बिपिन जोशी, जितेंद्र मालिक, रोशन राणा आदि उपस्थित रहे।