Dehardun.कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तहसील स्थित छोटी सब्जी मण्डी में विरोध प्रदर्षन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में मंगल सातवें आसमान पर है। जिस कारण आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। प्याज पिछले 4 महीने से अकेले देहरादून में ₹100 से कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मोदी सरकार ने मंहगाई से देश की जनता का छः साल में बुरा हाल कर दिया। 2014 में 450/- का रसोई गैस सिलेण्डर 723/- पहुुंच गया, पेट्रोल 74 रूपये 90 पैसे तथा डीजल 68 रूपये 30 पैसे पहुंच गया। पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में महंगई काम करने और दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था।शर्मा ने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा षासन में त्रस्त हो चुका है। देष की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। पूरे देष में महिलाओं पर आये दिन अत्याचार, सामूहिक बलात्कार व हत्या जैसे जघन्य अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। देष में भय का वातावरण बना हुआ है तथा महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूूस कर रही है। केन्द्र की मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में लिये गये नोटबंदी और जी.एस.टी. के अविवेकपूर्ण फैसलों के कारण पूरे देष में लम्बे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य सरकारें जन सरोकारों के प्रति संवेदनहीन हो चुकी हैं। 
