एयर स्ट्राइक पर विश्व के सामने रो रहा पाकिस्तान:योगी

रुड़की- रुड़की लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशानंक के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रुड़की में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोला कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि अयोध्या में रामलला विराजमान हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी यह साबित हो गया है लेकिन कांग्रेस को अभी भी मुश्किल है। प्रियंका गांधी न हिंदू आस्था का अपमान किया है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा कि कांग्रेस जवानों की शहादत पर सबूत मांगकर जवानों का अपमान कर रही है। पाकिस्तान एयर स्ट्राइक पर विश्व के सामने रो रहा है। भारत के युवा पाकिस्तान और आतंकवाद को गोली से जवाब गोली से दे रहे हैं। आज भारत अंतरिक्ष में भी विश्व की चैथी शक्ति बन गई है। योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार से गंगनहर पटरी के दोनों तरफ सड़क का चैड़ीकरण का काम चल रहा है। जिससे शिवभक्तों को इसका लाभ मिलेगा।

लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीधे दिल्ली व उत्तर प्रदेश का रास्ता हरिद्वार से होकर जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र केवल आतंकवादियों को पोषित करने वाला है। देश की जनता को तय करना है कि उन्हें आतंकवादियों का समर्थन करने वाली सरकार चाहिए या आतंकवादियों को जहन्नुम पहुंचाने वाली। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर कानून का राज स्थापित हुआ है। एक समय यहां पर अपराधियों का बोलबाला था, लेकिन आज अपराधी या तो जेल में है या फिर उनका राम नाम सत्य हो रहा है। पहले चरण में उत्तराखंड में चुनाव है, इसलिए यहां से 5 सीटें जीताना जनता की जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश तो 80 की 80 सीटें भाजपा को दे रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन का कोई वजूद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *