उत्तराखंड में भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका, पुलिस के पसीने छूटे

पंजाब में पीएम का काफिला रोकने पर राज्यभर में कई जगह सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

– दून में कांग्रेस मुख्यालय बीजेपी का घेराव, दोनों पार्टियों पक्षों के कायकर्ताओं के बीच झड़प

देहरादून, पंजाब में pm नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक और काफिला रोके जाने पर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड में भाजपा ने सभी जिलों में प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अबकी राजधानी दून में भारतीय जनता युवा मोर्चा कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों और कांग्रेसियों के बीच जमकर नोक-झोंक भी हुई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को शांत कराया। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी व राष्ट्रीय मंत्री उत्तराखंड प्रभारी तजिंदर बग्गा के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। जिससे मुख्यालय में मौजूद कांग्रेसी भड़क गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हें खदेडऩे का प्रयास किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और हंगामा करने लगे। इसी बीच दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करा वहां से लौटा दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *