उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आतंकवाद के खात्मे के लिए भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई जवाबी कारवाई की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि यह संवेदनशीलता उन शहीदों को श्रद्धांजलि है, जिन्हें विगत दिनों आतंकवादियों ने मौत के घाट उतारा था। श्री अग्रवाल ने कहा है कि जिस प्रकार विगत दिनों भारतीय सैनिकों पर पाकिस्तान ने आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया था और उसमें हमारे देश के 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे उसके जवाबी कार्रवाई में आज भारत की वायु सेना ने पाकिस्तान को आतंकवादियों का मुंह तोड़ जवाब दिया। दिया। श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सेना ने यह सिद्ध कर दिया है कि यह देश आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना समय गंवाए देश की भावनाओं के अनुरूप इस कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाने में अपनी सशक्त नेतृत्व क्षमताओं का उपयोग किया।उत्तराखंड