भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनन्दन जी की सकुशल वापसी के लिए माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में विशेष पूजा अर्चना की गई।
मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने कहा जिस शौर्य और पराक्रम से भारतीय सैनिकों ने आतंकवादियों को उनके घर मे घुस कर मारा उसी तर्ज पर भारतीय वायु सेना के जाबाज अफसर अभिनंदन जी की वापसी हो और पूरा देश सेना का अभिनंदन करे।
इस अवसर पर आजीविका एजुकेशन के डायरेक्टर आजीव विजय ,पंडित अरविंद नौटियाल, पंडित दीपेंद्र नौटियाल सहित काफी संख्या में आजीविका एजुकेशन के छात्र छात्राये उपस्थित रही
