राज्य पर फिर खर्च का बोझ, सीएम के फिर दो और सलाहकार नियुक्त किये

-एक आई.टी और दूसरे आर्थिक सलाहकार नियुक्त किये सीएम ने, इससे पहले भी नियुक्त किये हैं कई सलाहकार
 
देहरादून, शासन द्वारा रविन्द्र दत्त को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड का आई.टी सलाहकार नियुक्त किया गया है।  रविन्द्र दत्त पेशे से आई.टी प्रोफेशनल बताये गए हैं और ई गवर्नेंश, पब्लिक ग्रिवांस रिड्रेसल, साफ्टवेयर डेवलपमेंट और नेटवर्किंग के क्षेत्र मेंं उनका अनुभव
बताया गया है। जबकि वे भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश आई.टी संयोजक भी रह चुके हैं। इस प्रकार से रविन्द्र दत्त मुख्यमंत्री के आई.टी सलाहकार के रूप में सूचना प्रौद्योगिकी एवं सी.एम हैल्प लाइन से संबंधित कार्यों का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही शासन द्वारा  आलोक भट्ट को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड का आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। आलोक  भट्ट पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और कॉपोरेट क्षेत्र में भी अपनी सेवायें दे चुके हैं। वे सम-सामयिक और आर्थिक मामलों की अच्छी जानकारी रखते हैं। अब वे भट्ट मा. मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार की भूमिका में राज्य योजना, आर्थिक रिपोर्टिंग एवं आर्थिक मामलों से सबंधित कार्यों का निर्वहन करेंगे।