देहरादून, केदारनाथ वैली में अचानक मौसम ने करवट ली है. वहां ऊंची पहाड़ियों में गुरुवार सुबह से ही हल्की बर्फबारी शुरु हो गई. जिससे वहां ठंड बढ़ गई है. यात्रियों को भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए हैं. पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे कर्मियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.