राहत: दून में नहीं है बर्ड फ्लू, कौओं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई

देहरादून, दून में कई छेत्रों लगातार कुछ कौओं के मारने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। लेकिन मंगलवार को गांधी रोड  पर जिन कौओं के मृत पाए जाने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया, उनमें बर्ड फ्लू नहीं पाया गया। बल्कि ये कौए किसी दूसरी बीमारी से मृत मिले हैं। रायपुर हॉस्पिटल में हुए पोस्टमार्टम को लीड कर रहे वेटनरी डॉ. मनीष पटेल ने बताया कि बर्ड मृत कौओं में बर्ड फ्लू के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।  बताया कि बर्ड फ्लू में मास मोर्टिल्टी रेट ज्यादा रहता है।  इसके बावजूद एक कौवे का सैंपल collect कर ऋषिकेश आईडीपीएल लैब को भेजा जा रहा है। इधर, लखीबाख में भी कुछ कौए मारने की सूचना है। बाकायदा, एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसकी रात में वीडियोग्राफी की गई है। वहीं चीफ वेटनरी ऑफिसर डॉ. एसबी पांडेय ने बताया कि दून में फिलहाल बर्ड फ्लू के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। सभी टीमें अपने इलाकों में चेकिंग अभियान पर जुटी हैं। इधर, डीएम देहरादून डॉ. ने भी बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *