रिसोर्ट का कमरा नहीं आया पसंद, बुकिंग कैंसिल की, फिर रिसोर्ट संचालकों ने शुरू कर दी मारपीट

-शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला 

ऋषिकेश, रिजार्ट के कमरे पसंद न आने पर पर्यटकों ने आनलाइन बुकिंग कैंसिल की तो रिजार्ट संचालक व कर्मचारी पर्यटकों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए. बताया जा रहा है कि पर्यटकों को कमरे पसंद नहीं आए थे. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार उदित शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा निवासी राजस्थान ने लक्ष्मणझूला पुलिस को तहरीर दी. बताया, वे अपने परिवार के साथ ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने आए थे। उन्होंने घट्टूघाट स्थित पाल्म वैली रिजार्ट में आनालाइन माध्यम से बुकिंग की थी। लेकिन, रिजार्ट पहुंचने पर जब उन्होंने रिजार्ट के कमरे देखे तो उन्हें और उनके परिवार को कमरे पसंद नहीं आए। इसके बाद वे रिजार्ट छोड़कर जाने लगे। आरोप है कि इसी बीच रिजार्ट स्वामी व रिजार्ट के कर्मचारियों ने उनके व उनके परिवार के साथ बदसलूकी के साथ ही मारपीट करनी शुरू कर दी। यहां तक कि आरोप ये भी हैं कि रिजार्ट संचालक व कर्मचारियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।