-अबकी बार यात्रियों की संख्या सीमित रहेगी, ऐसा कोई प्रविधान नहीं
देहरादून, विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की जहां तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. वहीं, यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है. इसके लिए इस बार भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होंगे. ऐ रजिस्ट्रेशन चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होंगे. उत्तराखंड टूरिज्म डेवलेपमेंट बोर्ड ने इसकी तैयारियों को फाइनल टच दे दिया है. वेबसाइट, एप, टोल फ्री नंबर और वाट््सएप के माध्यम से यात्री रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. इस बार किसी भी धाम के लिए यात्रियों की संख्या सीमित करने का प्रविधान नहीं रखा गया है.

ऐसे होंगे रजिस्ट्रेशन
वेबसाइट– registrationandtouristcare.uk.gov.in
वाट््सएप नंबर– 91-8394833833 (टाइप करें Ó4ड्डह्लह्म्ड्डÓ)
टोल फ्री नंबर– 0135 1364
एप– touristcareuttarakhand
संपर्क के लिए ये नंबर
फोन नंबर– 0135-1364, 0135-2559898, 0135-2552627
ई-मेल– touristcare.uttarakhand@gmail.com
-हेलीकाप्टर से यात्रा को heliyatra.irctc.co.in से बुक कराएं

धामों के कपाट खुलने की तारीख
केदारनाथ— 10 मई
गंगोत्री— 10 मई
यमुनोत्री— 10 मई
बदरीनाथ— 12 मई