6 मार्च से चारधाम यात्रा के लिए करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

कपाट खुलने की तिथि वर्ष 2026

श्रीयमुनोत्री 19 अपै्रल 2026

श्रीगंगोत्री 19 अपै्रल 2026

श्रीकेदारनाथ 22 अपै्रल 2026

श्रीबद्रीनाथ 23 अपै्रल 2026

श्रीहेमकुण्ड साहिब- आधिकारिक घोषणा के पश्चात् प्रचारित की जायेगी।

 

देहरादून, चारधाम यात्रा 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 06 मार्च 2026 को प्रातः 07 बजे से प्रारम्भ किए जाएंगे। श्रद्धालु अपना पंजीकरण मोबाइल ऐप एवं वेबलिंक के माध्यम से कर सकते हैं।

 

पंजीकरण हेतु माध्यम इस प्रकार हैं-

registrationandtouristcare.uk.gov.in

Mobile App- Tourist Care Uttarakhand

 

आधार कार्ड न होने पर फिजिकल करना होगा रजिस्ट्रेशन 

भारतीय श्रद्धालू अपना पंजीकरण आधार कार्ड के माध्यम से कर सकेंगे एवं विदेशी श्रद्धालुओं हेतु ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भौतिक पंजीकरण केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इन भौतिक काउंटरों पर पंजीकरण सेवा कपाट खुलने से दो दिन पूर्व, दिनांक 17 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ की जाएगी।

 

भौतिक पंजीकरण केंद्र निम्नलिखित स्थानों पर स्थापित किए जांयेगे-

1. यात्रा पंजीकरण केन्द्र एवं ट्राँजिट कैम्प ऋषिकेश।

2. पंजीकरण केन्द्र ऋषिकुल ग्राउंड हरिद्वार।

3. पंजीकरण केन्द्र विकास नगर देहरादून।

4.श्रद्धालु किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर 0135-1364

पर 24×7 कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

5.चारधाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित

बनाने हेतु यात्रा से पूर्व अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें।