–दून पुलिस ने संभाला मोर्चा, पूरे कोर्ट परिसर को खंगाला, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

देहरादून, उत्तराखंड के कई जिलों में जिला कोर्ट को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं. उत्तरकाशी, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार व अल्मोड़ा के बाद अब राजधानी दून की जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की ई-मेल के जरिए धमकी मिली. जिसके बाद दून पुलिस ने मोर्चा संभाला. पुलिस ने देहरादून कोर्ट परिसर में धमाकों की धमकी के बाद तत्काली कार्यवाही की. एसएसपी के निर्देशों के बाद मौके पर आलाधिकारी पहुंचे, बीडीएस व डॉग स्क्वाड के साथ पूरे कोर्ट परिसर सर्चिंग अभियान चलाया गया. हालांकि, इस दौरान पुलिस अधिकारियों को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. बताया गया है कि कोर्ट परिसर में धमकी देने वाले किसी अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी थी. जिसके बाद जिला जल कार्यालय से पुलिस को जानकारी मिली.

वाहनों की चेकिंग जारी
इधर, दून पुलिस ने भी तड़के सुबह से ही पूरे जिले में आकस्मिक रूप से चलाया, सभी सीओ के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों ने शहर से लेकर देहात तक सभी निजी व सार्वजनिक वाहनों की आकस्मिक चैकिंग की, जबकि, संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ के साथ उनका सत्यापन जारी रखा हुआ है. बताया गया है कि पूरे जिले में लगातार सघन चेकिंग के लिए शहर से लेकर देहात तक क्षेत्रों में 20 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं.
