तिबत्ती मार्केट हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में शूटर और उसका आरोपी साथी पकड़ा गया

Dehradun, बुधवार को देहरादून शहर के बीचोंबीच स्थित तिब्बती मार्केट के सामने हुए गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा हत्याकांड के शूटर और उसके सहयोगी को पुलिस ने अल सुबह मुढ़भेड में दबोच लिया है. इस दौरान फायरिंग में दो बदमाशों को लगी गोली और वे घायल हो गए, दरअसल, कल बुधवार को हुए हत्याकांड को देखते हुए जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर चलाया था. इसी बीच तड़के सुबह पुलिस के हाथ सफलता लगी. दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार. नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई,पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश गिरफ्तार किया, इस दौरान बदमाश के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया.

दूसरा लालतप्पड़ का मामला

वहीँ दूसरी ओर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पड पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर न रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री में घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया.जवाबी कार्यवाही और मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार किया गया, इस मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर लगी गोली. इसके बढ़ घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई.उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए. जिसके बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह चिकित्सालय पहुंचे. जहाँ बदमाशों का चिकित्सालय में कराया जा रहा है उपचार, बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद की गई है. पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकारी है. इसके अलावा पुलिस की बदमाशों से लगातार पूछताछ जारी है.