–यूपी व उत्तराखंड में नकली पनीर के साथ दही सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
-2 कारों में रखकर सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था ये नकली खाद्य सामग्री, किया नष्ट
-पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की सजगता से हुआ पर्दाफाश, अब जारी रहेगी कार्रवाई

देहरादून, मिलावटखोर नकली खाद्य सामग्री सप्लाई करने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी क्रम में थाना सेलाकुई की पुलिस ने सोमवार को दो कारों से ढाई क्विंटल नकली पनीर और 50 किलो दही बरामद की. बदले में कार सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इन आरोपी की पहचान वसीम निवासी सी-15 टर्नर रोड पटेलनगर देहरादून व प्रदीप कुमार निवासी शंकरपुर सहसपुर के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक इस कार्रवाई के साथ वेस्टर्न यूपी व उत्तराखंड में नकली पनीर व दही सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. फिलहाल, सुरक्षा की दृष्टि से बरामद पनीर व दही को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने नष्ट करा दिया.