–23 अप्रैल को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

देहरादून, आज वसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्र नगर टिहरी स्थित राजमहल में तय हुई कपाट खुलने की तिथि, बताया गया कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट गुरूवार 23 अप्रैल को सुबह 6.15 ( सवा छ: बजे) खुलेंगे, जबकि, तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा मंगलवार 7 अप्रैल से शुरू होगी, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वसंत पंचमी शुक्रवार 23 जनवरी को नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में कपाट खुलने की तिथि तय हुई, श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय होते ही आगामी यात्रा के लिए बीकेटीसी ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. यात्रा व्यवस्थाओंं के लिए कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया जायेगा, कहा-शीतकालीन यात्रा के साथ ही आगामी चार धाम यात्रा तैयारियों पर फोकस रहेगा.

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम हेतु टिहरी राजमहल की ओर से आज शुक्रवार को प्रात: साढ़े दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो गया था. दोपहर बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह की उपस्थिति में पूजा-अर्चना पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना व महाराजा की जन्मकुंडली देखने के पश्चात विधि – विधान से श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का निर्धारण किया, कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन भी तय हो गया. समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह की जन्म कुंडली देखकर राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल पंचांग गणना के बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का विनिश्चय किया.इससे पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधियों ने गाडू घड़ा तेलकलश राजमहल के सुपुर्द किया.
