दून पुलिस ने 5 हजार लोगों व 4 हजार वाहनों को किया चेक

-दून पुलिस कप्तान के निर्देशों पर आमजन की सुरक्षा पुख़्ता करती दून पुलिस

-पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा चलाया गया आकस्मिक चेकिंग अभियान

 

-सभी क्षेत्राधिकारियों ने खुद क्षेत्र में मौजूद रहकर देर रात तक लिया जायजा

-पुलिस टीमों द्वारा नगर व देहात क्षेत्र में सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों व आन्तरिक मार्गों पर आने जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग की

 

-बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर चैक किये सत्यापन सम्बन्धित दस्तावेज

 

-संदिग्धों की तलाश हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, मॉल, शॉपिंग काम्प्लेक्स व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम के साथ चलाया गया सघन चैकिंग अभियान

-संदिग्धों की तलाश के लिए एसएसपी दून द्वारा नियमित चेकिंग के अतिरिक्त समय-समय पर अलग-अलग स्थानों पर वृह्द स्तर पर आकस्मिक चेकिंग के दिए हैं निर्देश