घूमने गए थे, अचानक यमुना में पानी आ गया और फंस गए..

Dehradun, विकासनगर कोतवाली पुलिस ने यमुना नदी के बीच बने टापू में फंसे 5 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया. सभी युवक कटा पत्थर क्षेत्र के समीप यमुना नदी किनारे घूमने और फोटोग्राफी करने गए थे। बताया जा रहा है कि फोटोग्राफी के दौरान अचानक यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। कुछ ही समय में पानी का बहाव बढ़ने के कारण सभी लोग नदी के टापू में फंस गए।

SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

सूचना मिलते ही विकासनगर कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सभी पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया सभी लोग लाइन जीवनगढ़ निवासी बताए जा रहे हैं।