देहरादून, शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है. आईपीएस तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह व कारागार की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही उन्हें एसपी फायर सर्विस का भी जिम्मा सौंपा गया है. शासन की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार आईजी विम्मी सचदेवा से मुख्यालय का पदभार वापस लिया गया है.

ये रही जिम्मेदारियां
-आईजी नीरू गर्ग से पीएसी व एटीसी की जिम्मेदारी वापस
-फायर सर्विस का दिय गया है जिम्मा
-आईजी कृष्ण कुमार वीके से सीआईडी का वापस
-पुलिस महानिरीक्षक मुख्तार मोहसिन से फायर सर्विस वापस लेते हुए जीआरपी की जिम्मेदारी
-आईजी करन सिंह नगन्याल को कारागार की अतिरिक्त जिम्मेदारी
-आईजी अरुण मोहन जोशी से एसडीआरएफ वापस, सीआईडी का जिम्मा
-पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे को पीएसी का अतिरिक्त पदभार
-पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार मीणा से पीएसी की जिम्मेदारी वापस
-पुलिस महानिरीक्षक योगेंद्र सिंह रावत को मुख्यालय का जिम्मा
-पुलिस उप महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती से फायर सर्विस का जिम्मा वापस
-पीएसी 31वीं वाहिनी में सेनानायक के पद पर तैनात यशवंत सिंह को आईआरबी प्रथम का भी जिम्मा
-सेनानायक रामचंद्र राजगुरू से आईआरबी प्रथम की जिम्मेदारी वापस, एसपी पुलिस मख्यालय का पदभार सौंपा.
-एसपी सरिता डोभाल को इसी पद पर एटीएस का भी जिम्मा
-पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा को हल्द्वानी से हटाकर सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार का जिम्मा.