–एसएसपी दून के सख्त रवैयै से अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस
-एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान का दिखा असर
-गिरफ्तार दम्पती बरामद कछुवों को नजीबाबाद से तस्करी कर ला रहे थे ऋषिकेश
-स्थानीय खरीदारों को महंगे दामो में बेचने की थी योजना

देहरादून, कोतवाली रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर चेकिंग के दौरान दून पुलिस ने रायवाला कोतवाली के गेट के सामने कार से कछुवे बरामद किए. पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग ऋषिकेश को जाने वाली सड़क पर एक लाल रंग के KUV 100 वाहन को रोककर चैक किया गया. इस दौरान वाहन में बेताबनाथ पुत्र स्व. रोशन नाथ निवासी काले की ढाल सपेरा बस्ती ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र 35 वर्ष तथा उसकी पत्नी बरखा पत्नी बेताब नाथ निवासी उपरोक्त सवार थे. वाहन की डिग्गी को चैक करने पर उसमें से संरक्षित प्रजाती के 14 छोटे-बडे कछुए बरामद हुए, जिनके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर कार सवार दम्पत्ति कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाये और न ही उनसे सम्बन्धित कोई वैध कागजात ही दिखा पाये। पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त बेताबनाथ द्वारा बताया गया कि वह कबाडी का काम करता है तथा उक्त कछुओं को उन्होने नजीबाबाद निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था, जिन्हें वह तस्करी कर अपने घर काले की ढाल ऋषिकेश ला रहे थे। अभियुक्त उक्त कछुओं को स्थानीय खरीदारों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे.
