dehradun, संडे मार्केट लगने को लेकर फिर व्यापारियों ने जताई नाराजगी, बैठक में शासन प्रशासन से संडे बाज़ार को शहर से 4 से 5 KM दूर लगाने की मांग
व्यापारी बोले- इसमें हैं अधिकतर बाहरी लोग
रविवार को दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने अंसारी मार्ग मुख्यालय में एक बैठक आहूत की. जिसमें सभी व्यापारियों ने रेंजर्स ग्राउंड में लग रहे फड़ बाज़ार के विरोध में आवाज़ उठायी. सभी ने एक स्वर में कहा कि, रेंजर्स ग्राउंड में लग रहे फड़ बाज़ार में बाहरी व्यक्ति आकर फड़ लगा रहा है. जिससे स्थानीय व्यापारियों को व्यापार में खासा नुकसान हो रहा है. वक्ता बोले -जितना भी कपड़ा और अन्य सामान उस बाज़ार में बिक रहा है. वह सब बिना जीएसटी के आता है. जिससे सरकार को राजस्व का भी नुक़सान हो रहा है। पिछले तीन संडे जब यह बाज़ार नहीं लगा तो स्थानीय बाज़ारो में पूर्व की भाँति रौनक देखने को मिली जो कई साल पहले दिखायी दिया करती थी। इस फड़ बाज़ार के ना लगने से बाज़ार की रौनक एक अलग ही चमक थी कई व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोंन को बताया कि, जबसे संडे मार्केट नहीं लग रही है, तबसे हमारा काम बहुत बढ़िया हो रहा था.

4-5 KM दूर लगाने की मांग
दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने कहा कि मैं अपने व्यापारियों के साथ हर स्थिति में खड़ा हूँ और आगे भी खड़ा रहूँगा हम शासन प्रशासन से इस संडे बाज़ार को शहर से 4 से 5 किलोमीटर दूर कहीं और लगाने की माँग करते है। अगर जल्द ही इस पर शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो स्थानीय व्यापारीयो की मांग पर अपना रोष प्रकट करने के लिए जल्द ही व्यापार मंडल द्वारा कुछ मजबूत कदम उठाया जाएगा. ताकि भविष्य में व्यापारियों को राहत मिल सके।

90% लोग बाहरी
युवा अध्यक्ष मनन आनंद ने कहा कि रेंजर्स ग्राउंड में लग रहे फड़ बाज़ार में 90 प्रतिशत लोग बाहरी है जो बाहर से सिर्फ़ संडे संडे आते हैं और यहाँ व्यापार करके निकल जाते हैं। युवा उपाध्यक्ष मनीष फुलारा ने कहा कि संडे मार्केट में किसी भी तरीके की पार्किंग की व्यवस्था नहीं है.सभी गाड़ियाँ रोड पर खड़ी होती हैं. जिससे स्थानीय लोग भी अब संडे मार्केट का विरोध कर रहे हैं और संडे मार्केट से परेशान हो चुके हैं। युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी ने कहा कि रेंजर्स ग्राउंड न लगने से पलटन बाज़ार व अन्य बाज़ारों के व्यापारियों में ख़ुशी की लहर होती हैं. पुराना पलटन बाज़ार लगता है. युवा महामंत्री दिव्य सेठी ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों का ध्यान रखते हुए और जिससे हम जीएसटी और अन्य सभी प्रकार के टैक्स वसूल करते हैं. उनके साथ शासन प्रशासन को ऐसा अत्याचार नहीं करना चाहिए. बाहरी व्यक्तियों को पनाह नहीं दी जानी चाहिए. कहा, हमारी शासन प्रशासन से यही मांग है की रेंजर्स ग्राउंड में लग रहे संडे मार्केट को कहीं और शिफ्ट किया जाए. उस जगह फायर सेफ्टी, पार्किंग सुविधा भी होनी चाहिए.