चोरी नहीं, दिलाराम चौक से राजपुर पार्क ले जाया गया गजीबो

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने एमडीडीए पर लगाए धन के दुरुप्रयोग के आरोप 

-एमडीडीए ने दिया स्पष्टीकरण, कहा- गजीबो को सुरक्षित हटाकर राजपुर पार्क में किया जाएगा स्थापित

देहरादून, दून-मसूरी रोड स्थित दिलाराम चौक पर स्थित गजीबो को हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें लोग सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं. आरोप ये भी हैं कि सालभर पहले लाखों रुपये खर्च कर पर्वतीय शैली में लगाए गए गजीबो को हटाकर लोगों के साथ मजाक किया गया. ये गजीबो पहाड़ी शैली में तिबारी का आकार देकर तैयार किया गया था.