
–सीएससी सेंटर पर प्रशासन की कार्रवाई, किया सील
देहरादून, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने सहारनपुर रोड माजरा स्थित देवभूमि सीएससी सेंटर में औचक निरीक्षण व छापेमारी की कार्रवाई की. ये कार्रवाई एसडीएम कुमकुम जोशी व तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव के नेतृत्व में की गई. बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन द्वारा अनियमितता पाए जाने पर इस देवभूमि सीएससी सेंटर को सील करते हुए केंद्र पर ताला जड़ा. निरीक्षण के दौरान केंद्र पर अनियमिताएं पाई गई थी पाई गई, जनसेवा केंद्र पर निर्वाचन संबंधी दस्तावेज पाए गए, पूछने पर जानकारी नहीं बता पाए देवभूमि सीएससी के संचालक अब्दुल वसीम व आसिफ, अब्दुल वसीम के नाम से संचालित हे देवभूमि सीएससी सेंटर आईडी 2756 23770017 को जिला प्रशासन ने सील कर दी है.

न रेट लिस्ट मिली, न ही प्रमाण पत्रों की पंजिका का विवरण उपलब्ध मिला
केंद्र पर न तो रेट लिस्ट नहीं पाई गई और न ही प्रमाण पत्रों की पंजिका का विवरण उपलब्ध था. जिला प्रशासन द्वारा अग्रिम आदेशों तक केंद्र का संचालन बंद कर दिया है. डीएम के निर्देश पर जिले के सीएससी सेंटर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, कहा गया है कि जिन सेंटरों पर अनियमितता पाई गई, वहां ताला लगा दिया जाएगा. प्रशासन की छापेमारी के दौरान टीम ने केंद्र में संचालित कई सेवाओं, अभिलेखों, लेन-देन विवरणों व सेवा शुल्क आदि की गहन जांच की, जांच में कई अनियमितताएं, नियमों का अनुपालन न होना व सेवा प्रदायगी में गंभीर त्रुटियां पाई गईं, केंद्र संचालक द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने व अनियमितताओं के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने देवभूमि सीएससी सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया.