कैंची धाम के पास सड़क हादसा, 3 की मौत, 1 घायल

देहरादून, नैनीताल जिले के कैंची धाम के पास वाहन हादसा हुआ. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. SDRF की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल सुरक्षित रेस्क्यू किया. वहीं, तीन मृतकों के शव भी बरामद किए. जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी खैरना से कैंची धाम के नजदीक महिंद्रा XUV500 वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई. बताया गया कि वाहन में 4 लोग सवार थे. सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. मौके पर पहुँचकर पाया गया कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बारात की गाड़ी रतिघाट नामक स्थल पर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी. इसके बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची. SDRF की रेस्क्यू टीम ने घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया. जबकि, 3 मृतकों के शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया.

 

घायल

1.मनोज कुमार, निवासी अल्मोड़ा

 

मृतक

1. संजय बिष्ट, निवासी अल्मोड़ा

2. सुरेंद्र भंडारी, निवासी अल्मोड़ा

3. पुष्कर भैसोड़ा, निवासी अल्मोड़ा