आग का गोला बनी कार, भागकर बचायी लोगों ने जान

Dehradun, गुरूवार को देहरादून के निरंजनपुर इलाके में चलते चलते एक कार में आग लग गई. जिस वजह से वहां इलाके में अफरा तफरी मैच गई. बड़ी मुश्किल से इसमें सवार लोगों ने भाग कर अपनी जन बचायी. इस दौरान वहाँ मुख्य सडक पर लोगों में डर का माहौल बन गया. पूरी सडक पर लम्बा जाम लग गया. सूचना मिलने पर फायर सर्विस की गाड़ियां मौके पर पहुंची. बड़ी मुश्किल से आग पर कबू पाया जा सका. लेकिन, शुक्र रहा, इस हादसे में किसी भी प्रकार के जनमाल का नुकसान नहीं हुआ.