मां यमुना के कपाट भी हुए बंद, अब खरसाली में होंगे दर्शन

Dehradun, वर्ल्ड फेम उत्तराखंड के चार धामों में से पहले धाम मां यमुनोत्री धाम के कपाट आज गुरुवार को भैयादूज के पावन पर्व पर विधि विधान व वैदिक मंत्रोचार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गये हैं. अब शीतकाल में छह माह तक माँ यमुना की भोगमूर्ति के दर्शन शीतकालीन प्रवास खरसाली में होंगे. कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में विराजमान होगी. जिसके बाद छह माह तक श्रद्धालु यहीं दर्शन कर सकेंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, सचिव सुनील उनियाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने बताया कि भैयादूज पर दोपहर 12.30 बजे यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गये है.