ऋषिकेश- लक्ष्मण झूला में पूर्व में लापता लोगों की तलाश में SDRF का विशेषज्ञ कैनाइन दस्ता मैदान पर उतरा

Dehradun, 14 अगस्त 2023 को ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला के पास एक कार बरसाती नाले की चपेट में आने से बह गई थी, जिसमें 4 लोग सवार थे। कार सवार एक व्यक्ति तो बमुश्किल बाहर निकल आया, लेकिन, उसकी पत्नी व दो बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए थे। सूचना मिलने पर SDRF टीम की ओर से घटनास्थल पर लगातार गहन सर्च किया जा रहा था. जिसमें सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से थोड़ी दूर मलबे में दबे हुए एक बालिका का शव बरामद किया गया था।

जौलीग्रांट से कैनाइन दस्ता भेजा गया 

इसी क्रम में 17 अगस्त को कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार घटना में लापता एक महिला व बच्चे की प्रभावी सर्चिंग के लिए वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से सर्चिंग कार्यों में विशेषज्ञ कैनाइन दस्ता(श्वान दल)को घटनास्थल पर भेजा गया है. जिनके द्वारा आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया जा रहा है।

*वाहन में सवार लोगों का विवरण:-* 

गोपाल शर्मा, 42 वर्ष (घायल)

रीना शर्मा, 38 वर्ष (लापता)

तेजस्विनी, 13 वर्ष (शव बरामद)

शुभम, 10 वर्ष (लापता)

ये सभी लक्ष्मणझूला निवासी थे, जो बापू ग्राम, ऋषिकेश से लक्ष्मण झूला की ओर जा रहे थे।