थूक मामले में दून जिले में चला चेकिंग अभियान, 354 प्रतिष्ठानों को किया चेक, 120 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर कार्रवाई

Dehradun, सडक किनारे स्थित होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटों/फूड स्टालों/फूड वैनों पर दून पुलिस का चैकिंग अभियान जारी है. शनिवार को भी दून पुलिस ने पेय एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट सम्बन्धित चैकिंग करते हुए किया कार्यरत कर्मियों का सत्यापन. S P सिटी देहरादून द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में की गई चेकिंग. अभियान के दौरान 354 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया. बदले में 120 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई, 65 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने भी लाया गया.