–श्री पृथ्वीनाथ महादेव की 17 को राजधानी दून में निकाली जाएगी शोभायात्रा

देहरादून, श्री टपकेश्वर महादेव की 24वीं शोभायात्रा 17 अगस्त को श्रद्धा के साथ शहर में निकाली जाएगी. इस बार शोभायात्रा में 3 बार हेलीकॉप्टर से 20 कुंतल फूलों की बारिश की जाएगी. दिल्ली, गुडग़ांव, आगरा, दून के बैंड, महाराष्ट्र की ढोल पार्टी, मथुरा वृंदावन के कलाकार व कई झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी. पहली बार लोगों को शोभायात्रा में श्री रामेश्वर, श्री द्वारिकाधीश, श्री जगन्नथपुरी, श्री बेलूर मठ, बेलूर की विशेष झांकी के दर्शन होंगे.

दिल्ली, गुडग़ांव, आगरा, दून के बैंड देंगे प्रस्तुति
सैटरडे को पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय में श्री 1008 महंत कृष्णागिरी महाराज व दिगंबर भरत गिरी महाराज के सानिध्य में श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल की बैठक हुई, जिसमें शोभायात्रा व भंडारे की तैयारियों पर चर्चा हुई. श्री 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि अबकी बार शोभायात्रा को भव्य रूप देने की तैयारी जोरों पर है. टपकेश्वर के शिवङ्क्षलग की झांकी के अलावा भगवान टपकेश्वर के तीन डोले श्री दूधेश्वर, श्री पत्तेश्वर, श्री देवेश्वर मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे. चावला बैंड दिल्ली, सुधीर बैंड आगरा, बालाजी बैंड गुडगांव, अल्ताफ बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे. लोगों को कोई परेशानी न हो, पुलिस प्रशासन के साथ सेवादार की एक-एक टीम प्रत्येक चौराहे पर सहयोग करेगी. जब स्कूलों की छुट्टी होगी, उस दौरान शोभायात्रा सिटी के आंतरिक क्षेत्र में रहेगी. बैठक में सेवादल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महेश खंडेलवाल, डीके शर्मा, मुकेश गुप्ता, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे.