देहरादून, 22 जुलाई से दून-मसूरी रोड पर भूस्खलन के कारण संचालित नहीं हाे पा रही रोडवेज की बसें. जिससे यात्रियों व पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने दून-मसूरी रोड पर रोडवेज की बसें संचालित करने की मांग की है. यूनियन की ये हैं मांगे.
1. मसूरी-देहरादून-मसूरी बस सेवा पूर्व की तरह संचालित हो।
2. अगर बड़ी बस के आवागमन में परेशानी हो तो इस रास्ते पर निगम छोटी बसों का संचालन करे।
3. अगर छोटी बसों की उपलब्धता ना हो तो बड़ी बस के द्वारा देहरादून से कोलूखेत और कोलूखेत से मसूरी तक सवारियों को दो बार में लाया सकते हैं और ऐसे ही मसूरी से कोलूखेत और कोलूखेत से देहरादून जा सकते हैं।
4. बसों के आवागमन का समय सुबह 6 बजे से रात्री 10 बजे तक होना चाहिये।
5. दिन में कम से कम तीन बार बस सेवा बार्लोगंज और झड़ीपानी से होकर जाये जिससे की स्थानीय निवासियों को सुविधा मिल सके।