पीडब्ल्यूडी सचिव व प्रभारी माध्यमिक शिक्षा सचिव के सामने उठाया देवाल सुयालकोट का मामला, कई और बिंदुओं पर हुई बातचीत

देवाल विकास खंड के प्रमुख डा. दर्शन दानू ने सचिव पीडब्ल्डी से की मुलाकात, कई मुद्दे उनके सामने रखे
देहरादून, देवाल विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख डा. दर्शन सिंह दानून ने देवाल खेता मोटर मार्ग के सुयालकोट में लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर मुलाकात की. उन्होंने कहा मानसून सीजन में लगातार सुयालकोट में भूस्खलन होने से आवाजाही बंद हो रही है. डा. दानू ने पीडब्ल्यूडी सचिव से इसका स्थायी समाधान करने का आग्रह किया. वहीं, सचिव पीडब्ल्यूडी ने बताया गया कि मिशन हिमावन्त योजना के तहत टीएचडीसी के साथ एमओयू किया गया. सुयालकोट भूस्खलन का आगणन बनाने के लिए कहा गया है. बतौर डा. दर्शन दानू के मुताबिक सुयालकोट में लगातार हो रहे भूस्खलन का स्थायी समाधान किया जाएगा. फिलहाल, अस्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार से कुछ पुलों (बैली ब्रिज) के लिए वित्तीय स्वीकृति की मांगी गई है. उसके बाद स्वीकृति दे दी जाएगी.

6

खंड विकास अधिकारी व शिक्षकों के स्थानांतर का मुद्दा भी सामने रखा
देवाल ब्लॉक प्रमुख डा. दर्शन दानू ने थराली-वाण सड़क, जो नंदा देवी राजजात यात्रा का मुख्य मार्ग है, के लिए भी आग्रह किया. वहीं, ये भी बताया कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज की अोर से भी थराली-वाण सड़क को इस वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता के तौर पर रखा गया है. जिससे यहां के लोगों की लंबे समय से इस मांग को पूरा किया जा सके. ब्लॉक प्रमुख देवाल पिछले दिनों खंड विकास अधिकारी व तमाम विद्यालयों से शिक्षकों के स्थानांतरण को सचिव के सामने रखा. कहा, इससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों में काफी रोष है. बदले में सचिव ने आश्वस्त किया गया कि जल्द ही शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी.