–थाना बैजनाथ पुलिस टीम ने 7 नाली भांग की खेती को किया नष्ट
-ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों व अन्य आवश्यक जानकारी देकर किया जागरूक

देहरादूरन, मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के लिए दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशानुसार जनपद में भांग की खेती पर अभियान जारी है. इसी क्रम में 29 जुुलाई को पुलिस ने गागरीगोल, मन्युड़ा, सीमार, कनस्यारी में आदि इलाकों में करीब 7 नाली भांग की खेती को पुलिस ने नष्ट किया. बताया, ये अभियान आगे भी जारी रहेगा. ये भी बताया कि अवैध भांग की खेती करने वालों के नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. बताया, िकि किस प्रकार नशे के सेवन से व्यक्ति का मस्तिष्क, शरीर एवं सम्पूर्ण जीवन बर्बाद हो जाता है. साथ ही साइबर हेल्पलाइन न0 1930 व डॉयल 112 के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया.