Dehradun, पौड़ी के गुमखाल मार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दूसरा घायल, एक्सीडेंट कोटद्वार से सतपुली मार्ग पर जाते समय ट्रक के अनियंत्रित होने से हुआ, मृतक व्यक्ति रुद्रप्रयाग व घायल पौड़ी निवासी.

पुलिस ने SDRF को दी थी जानकारी
सोमवार देर रात SDRF से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सतपुली द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गुमखाल मार्ग पर वन विभाग गेस्ट हाउस के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। मौके पर पहुंची SDRF टीम ने बताया कि ट्रक (UK04 CB 4999) में 2 लोग सवार थे, ट्रक लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा गहरी खाई में उतरकर उक्त ट्रक तक पहुंच बनाई। ट्रक सवार 2 लोगों में से एक घायल को स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था. जबकि, एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी. जिसके शव को SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से स्ट्रैचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया.घायल व्यक्ति का नाम मोनू, निवासी काण्डाखाल, पौड़ी शामिल है.