खुद को डॉक्टर बताया, अस्पताल में भर्ती 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

-बेस अस्पताल श्रीकोट का मामला, चेकअप के बहाने शौचालय में ले गया युवक, शोर मचाने पर भागा, दबोचा 

-सीसीटीवी फुटेज कि पड़ताल के बाद पकड़ में आया

 

श्रीनगर गढ़वाल, श्रीनगर मेडिकल कालेज के श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल में भर्ती 12 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने बच्ची को डॉक्टर होने का बहाना दिया. और चेकअप के बहाने बच्ची को वार्ड के समीप बने शौचालय में ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच बच्ची ने हल्ला मचाया और आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर शोर मचाकर खुद को बचाया.

पेट संबंधी रोग के लिए अस्पताल में थी भर्ती

बताया जा रहा है कि श्रीनगर कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़ता की मां ने बताया कि उन्होंने 12 वर्षीय अपनी बेटी को पेट संबंधी परेशानी होने पर बेस अस्पताल के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया था। मंगलवार शाम वह बेटी को वार्ड में छोडक़र किसी काम के लिए कुछ समय के लिए बाहर गई थीं। इस दौरान कुछ देर बाद जब वह लौटीं तो बेटी ने सब कुछ बता दिया. श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने रात में ही बेस अस्पताल पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद आरोपी पकड़ में आ गया. इसके बाद बुधवार सुबह आरोपी 21 वर्षीय मयंक गैरोला निवासी बांसवाड़ा एजेंसी मोहल्ला को उसके घर से दबोच लिया गया.