देहरादून, रुद्रप्रयाग- श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन से हुआ हादसा, अब तक जानकारी के अनुसार 19 लाेग मिसिंग बताए जा रहे. SDRF ने बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिए हैं. समाचार लिखे जाने तक 3 शव बरामद कर लिए गए थे.

आधी रात में हुई घटना
एसडीआरएफ को जानकारी मिली थी कि गत 3 अगस्त 2023 की देर रात्रि गौरीकुंड बस स्टैंड डाट पुलिया के पास भूस्खलन हो रहा है.जिसमें कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है. सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम रात के घनघोर अंधेरे में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। SDRF द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन, लगातार बारिश व पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण रात्रि में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।

बारिश से रात में रुका सर्च ऑपरेशन
प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व NDRF के साथ मिलकर घटनास्थल व आसपास के स्थानों पर सर्चिंग की जा रही है. इसके अतिरिक्त SDRF की एक अन्य टीम द्वारा कुंड बैराज में भी सर्चिंग की जा रही है। आसपास के लोगों द्वारा उक्त घटना में 12-13 लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गयी है। लेकिन, स्थानीय लोगों का कहना है कि मिसिंग होने वाले लोगों की संख्या करीब 19 तक हो सकती है.