–किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 38 मकान मालिकों के चालान, 3 लाख 80 हज़ार रुपये का किया जुर्माना, 2 संदिग्ध वाहनों को किया जब्त

Dehradun, एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग व सत्यापन किये जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं. जिसके क्रम में सोमवार को डोईवाला पुलिस की ओर से डोईवाला के केशवपुरी बस्ती व राजीवनगर डोईवाला मे बाहरी राज्यो के व्यक्तियो व किरायेदारो और संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिग के लिए प्रभावी सत्यापन अभियान चलाते हुए करीब 210 किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया.

जारी रहेगी कार्रवाई
अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 38 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 03 लाख 80 हजार रूपये* का जुर्माना तथा *10 व्यक्ति के 81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर मौके पर ही 2500/- रूपये* जुर्माना किया गया। उक्त कार्यवाही मे 02 दुपहिया वाहन संदिग्ध मिलने पर थाना/चौकी पर लाये गये तथा 36 संदिग्ध व्यक्तियो को थाने पर लाकर विस्तृत पूछताछ की गयी। थाने/चौकी पर लाये गये संदिग्ध वाहन/व्यक्तियो पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
सत्यापन की ऐसे रही कार्रवाई
-83 पुलिस अधिनियम – 38 चालान पर 380000/- जुर्माना
-81 पुलिस अधिनियम – 10 चालान पर 2500/- संयोजन शुल्क
-कुल चैक किये गये व्यक्ति – 210
थाने पर पूछताछ हेतु लाये गये व्यक्ति – 36