रायपुर हत्याकांड में शामिल सभी 7 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

देर रात्रि को दून पुलिस टीम व हरिद्वार पुलिस टीम की संयुक्त घेराबंदी 

– अभियुक्त मनीष व योगेश को पुलिस मुठबेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

Dehradun, रायपुर थाना क्षेत्र हत्याकांड में शामिल 2 अभियुक्त मनीष व योगेश को भी पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, पुलिस की घेराबंदी को देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायर किया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त मनीष व अभियुक्त योगेश के पैर पर गोली लगी. जिनको गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दून पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से किया कोर्डिनेशन 

बताया जा रहा है कि एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर एसएसपी हरिद्वार से वार्ता की गई. एसएसपी देहरादून द्वारा एसपी सिटी देहरादून को अभियुक्तों की जानकारी व कोऑर्डिनेशन के लिए के लिए भी हरिद्वार भेजा गया. इस दौरान हरिद्वार रुड़की हाइ वे पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर की, बदले में पुलिस ने भी जबबी फायरिंग की गई. इस दौड़ आरोपियों के पैरों पर गोली लगी और वे घायल हो गए. जिनको बाद मै अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस मुठबेड में गिरफ्तार अभियुक्तों

1= मनीष कुमार सिंह ग्राम नारायणगढ़ थाना रेवती जनपद बलिया उत्तर प्रदेश

2= योगेश निवासी ललसाना थाना गंगानगर मेरठ उत्तर प्रदेश