अब 5वें धाम की तैयारी, 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

ऋषिकेश से पहले जत्था सुबह 10 बजे 22 मई को करेगा प्रस्थान

देहरादून, उत्तराखंड में पांचवे धाम के रूम में फेमस हेमकुंड साहिब के अब कपाट खुलने की तैयारी जारी है. 25 मई को धाम के कपाट खुलेंगे. जबकि, ऋषिकेश से पहला जत्था 22 मई को रवाना हो जाएगा. इस खास मौके पर प्रदेश के राज्यपाल ले.जन. रिटा. गुरमीत सिंह मौजूद रहेंगे. ये जत्था ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला मार्ग गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब परिसर से प्रस्थान करेगा.