दून के साइक्लिस्ट ने जब बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, राज्यपाल ने किया सम्मानित

साइकिलिंग में महिलाओं की भागीदारी पर राज्यपाल ने जताई खुशी

देहरादून, राच्यपाल ले.जन.गुरमीत सिंह (रिटा.) ने वेडनसडे को राजभवन में साइकिलिंग के तमाम प्रतियोगिताओं में विजेता पार्टिसिपेंट्स को सम्मानित किया. इस अवसर पर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड के तीन पार्टिसिपेंट्स को रिकॉर्ड दूरी तय करने के लिए सम्मानित किया गया. इस कॉम्पिटीशन में 60 वर्ष से ऊपर की आयु की कैटेगरीज में कर्नल अनिल गुरुंग (रि.), कैप्टन गोपाल राणा (रि.) और पुष्पेन्द्र सिंह पंवार ने साइकिल से (दून-लेह-दून) 2022 किमी की दूरी तय करने पर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया. युवा इवेंट मैनेजर की कैटेगरीज में रवि कुमार ने भी खिताब जीता. इसके अलावा दूसरे कॉम्टिीशन के विजेता 15 प्रतिभागियों को भी राच्यपाल ने मेडल देकर सम्मानित किया. राज्यपाल को अपने संबोधन में कहा कि आप सभी के जुनून से यह संभव हो पाया. आप सभी का साइकिल के प्रति लगन सराहनीय है. साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है. उन्होंने साइकिल में महिलाओं की भागीदारी पर भी खुशी जताई.