Dehradun, UP के CM योगी आदित्यनाथ की मां को एम्स में भर्ती किया गया है. एम्स प्रशासन का कहना है कि वृद्धावस्था में होने वालीं दिक्कतों के चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए उन्हें एडमिट किया गया है.
बहन भी उनको देखने एम्स पहुंची
योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी, उम्र 85 वर्ष, को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स में एडमिटकराया. उम्र के हिसाब से उनका रूटीन चेकअप जारी है. बताया जा रहा है कि CM योगी की बहन शशि पयाल भी मां को देखने आई थीं। सीएम के परिवार को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिसकर्मी भी एम्स में मौजूद हैं। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है।