देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की इमरजेंसी में उपचार के लिए पहुंचे युवक ने पीजी चिकित्सक केसामने पिस्टल लहरा दी. जिससे इमरजेंसी में हड़कंप मैच गया. हालांकि, चिकित्सकों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि, मुख्य आरोपी वहां से मौका देखकर फरार हो गया. जिसे पुलिस ने बाद में दबोच लिया.

नाराज डॉक्टरों ने बंद कर दिया काम
इस घटना के बाद आक्रोशित पीजी चिकित्सकों ने काम बंद कर दिया। इस वजह से इमरजेंसी में करीब 2 घंटा कामकाज बंद रहा। जिससे मरीजों को खासी दिक्क़तों का सामना करना पड़ा. बमुश्किल, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों ने कम शुरू किया. दूसरी ओर, डॉक्टरों ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता न होने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है.
रविवार शाम कि घटना
रविवार की शाम इमरजेंसी में मेडिसिन पीजी चिकित्सक डा आमिर, सर्जरी के पीजी चिकित्सक डा मयंक और जूनियर रेजिडेंट डा उबेद की ड्यूटी थी। इस बीच दो युवक दर्द की शिकायत लेकर सीधे ट्रायज एरिया में आए। बतायाजा रहा है कि डा आमिर ने पहले अन्य गंभीर मरीजों को देखने, पर्चा बनाकर आने के लिए कहा. फिर क्या, एक युवक कमर में लगी पिस्टल दिखाकर लहराने लगा. जिससे अफरातफरी मच गई। हंगामा होने पर चिकित्सक व स्टाफ ने एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।पुलिस ने उसे भी कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया।
प्लास्टिक वाली पिस्तौल मिली
सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि चिकित्सक को बंदूक दिखाने वाले दोनों आरोपी पकड़ लिए हैं। उनसे जो पिस्टल मिली है, वह प्लास्टिक का खिलौना है। पीजी चिकित्सकों की ओर से तहरीर ली गई है।