रुद्रप्रयाग के भुनका में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया बचाव व राहत अभियान

देहरादून, पिथौरागढ़ के बाद जनपद रुद्रप्रयाग के भुनका नामक स्थान पर भी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. SDRF ने इसको लेकर बचाव अभियान चलाया. जानकारी के अनुसार आज सुबह जिला कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग की ओर से SDRF टीम को सूचना दी गयी कि भुनका नामक स्थान पर एक वाहन (UK07TB 8937) दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. उक्त सूचना पर SI भगत सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई.

मृतक और घायल भुनका रुदप्रयाग के निवासी 

उक्त वाहन में 2 लोग सवार थे. जिनमें से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी. जबकि, एक अन्य व्यक्ति घायल अवस्था में था. जिसको स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवा दिया गया था. SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से दूसरे व्यक्ति का शव निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और जिला पुलिस के सुपर्द किया गया. घायल व्यक्ति का नाम सूरज सिंह, उम्र- 35 वर्ष, ग्राम – भुनका, रुद्रप्रयाग और मृतक का नाम प्रीतम सिंह, उम्र – 24 वर्ष, ग्राम भुनका रुद्रप्रयाग बताया गया है.