15 मार्च से हेलीकॉपटर के जरिए देश-दुनिया के यात्री कर सकेंगे 

-टूरिज्म एक्टिविटीज को बढ़ावा मिल सके, बीते सोमवार को यात्रा का हो चुका सफल ट्रायल 

देहरादून, वर्ल्डफेम आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा अब आसान हो गई है. उत्तराखंड सरकार यात्रा पर आने वाले देश-दुनिया के यात्रियों को हेलीकॉप्टर ये यात्रा कराएगी. बाकायदा, इसके लिए 5 दिन और 4 रात का स्पेशल पैकेज भी तैयार किया गया है. लेकिन, खास बात ये है कि यात्रा पर आने वाले यात्रियों को खुद अपना हेल्थ चेकअप कर आना होगा. जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार दिक्कतें न आ पाए. बताया गया है कि यात्रा की विधिवत शुरुआत आगामी 15 अप्रैल से शुुरू होगा. मंडे यानि पहली अप्रैल को इसका ट्रायल सफल रहा है.

शीतकालीन को मिलेगा बढ़ावा

दुनियाभर में उत्तराखंड की आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा से हर कोई वाकिफ है. लेकिन, इस बार सरकार ने इस यात्रा का आसान बनाते हुए यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर की मदद दी है. सरकार की मंशा है कि राज्य में टूरिज्म की एक्टिविटीज को बढ़ावा मिले, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार की संभावनाएं बन सके और वाइब्रेंट विलेज में विंटर टूरिज्म को भी प्रोत्साहन मिल सके. इसी को देखते उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा कराने की सुविधा की शुरुआत की जा रही है.

सोमवार को ट्रायल रहा सफल 

उत्तराखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से मंडे यानि पहली अप्रैल को इस यात्रा का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा. यात्रा के लिए कई राज्यों से आए टूरिस्ट को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पिथौरागढ़ जिले के भगवान शिव निवास स्थान आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन कराए गए. इस दौरान 16 सदस्यीय दल को एमआई-17 हेलीकॉप्टर से इन दोनों स्थानों की यात्रा करवाई गई. यात्रा के दौरान कई राज्यों के यात्री शामिल रहे. टूरिस्ट की सुविधाओं को देखते हुए होटल से हेलीपैड और यात्रा के बाद हेलीपैड से होटल तक कार से पहुंचाया गया.

इन राज्यों के यात्री थे शामिल

-दिल्ली

-गुजरात

-महाराष्ट्र

-उड़ीसा

-अन्य राज्य

2 घंटे की हेलीकॉप्टर यात्रा

मंडे को हुई शुरुआत के तहत हेली यात्रा करने से पहले पारंपरिक मंत्रोच्चारण व यात्रियों के माल्यार्पण के साथ यात्रा की शुरुआत की गई. करीब 2 घंटे की इस उड़ान के दौरान टूरिस्ट ने आदि कैलाश व ओम पर्वत सहित कई ऊंची चोटियों के विहंगम दृश्यों को करीब से निहारा. यात्रा के दौरान गाइड के जरिए टूरिस्ट को सभी टूरिस्ट डेस्टीनेशन व चोटियों के बारे में जानकारी दी गई. उड़ान के बाद टूरिस्ट को ब्रेकफॉस्ट तक की सुविधा दी गई. यात्रियों ने इस यात्रा की प्रशंसा की.

 

::पैकेज टूर ऐसे होगा ::

-यात्रा के लिए 26 हजार रुपए का पैकेज निर्धारित

-किराए पैकेज में टैक्स अलग होगा शामिल.

-15 अप्रैल से होगी विधिवत यात्रा की शुरुआत.

-पैकेज के तहत टूरिस्ट को 1 रात का विश्राम पिथौरागढ़ में मिलेगा.

-गूंजी, नाभी, नेपलच्यू के होमस्टे में 3 रात की व्यवस्था शामिल होगी. -कुल 6 हेली यात्रायें व ऑल टेरियन व्हीकल से दुर्गम मार्गों पर आवागमन भी पैकेज में शामिल होगा.

पैकेज के जानकारी ऑनलाइन 

बताया गया है कि पैकेज की जानकारी पर उपलब्ध है. सचिव टूरिज्म उत्तराखंड सचिन कुर्वे ने बताया कि राज्य में कई प्रकार के टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से विभाग ने ये पहल शुरू की है. इस यात्रा से क्षेत्र के विंटर टूरिज्म को न केवल बढ़ावा मिलेगा. बल्कि, स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होगें. सचिव के मुताबिक राज्य सरकार दूरस्थ गतंव्यों में केंद्र सरकार की वाईब्रेंट विलेज योजना के तहत टूरिज्म को जहां बढ़ावा दे रही है. वहीं, स्थानीय लोगों के माइग्रेशन की समस्या को रोकने की दिशा में कार्य कर रही है.

सरकार के हेलीकॉप्टर, बुकिंग थर्ड पार्टी से 

बताया, हेलीकॉप्टर पैकेज विंटर सीजन के दौरान ही संचालित किये जाएंगें. जिससे राज्य में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके. ये भी बताया जा रहा है कि सरकार ने इस योजना को पंख देने के लिए लीज पर हेलीकॉप्टर लिए हुए हैं. जबकि, थर्ड पार्टी के जरिए बुकिंग कराई जा रही है.