दून में एक और पार्क, थानो में टूरिस्ट करेंगे इको पार्क का दीदार

dehradun, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को थानों में बनाये जा रहे ईको पार्क का निरीक्षण किया। 2.5 हेक्टेयर क्षेत्र में यह ईको पार्क वन विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस पार्क का सौन्दर्यीकरण किया जाय एवं पार्क में बच्चों को मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध हों। पार्क में नेचुरल ट्रैक, सोलर लाईट, फुलवारी, बैठने की व्यवस्थाओं आदि की पूरी व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री  ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। इस ईको पार्क के बनने से आस-पास के क्षेत्रों एवं पर्यटकों के लिए यह पार्क आकर्षण का केन्द्र बनेगा। राज्य में अनेक पर्यटक स्थल विकसित किये जा रहे हैं। जल, ऊर्जा, रोजगार से संबंधित राज्य में अनेक प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जो दीर्घकालिक सोच पर आधारित है। इनका फायदा लोगों को लंबे समय तक मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *